
श्रीकांत दास / विशाल विचार
बोरियो (साहिबगंज): बोरियो पुराने प्रखंड परिसर में झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हंसदा ने की।बैठक में संगठन की मजबूती एवं पंचायत स्तर पर कमेटियों के गठन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर संगठन के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने बताया कि बोरियो प्रखंड की कुल 17 पंचायतों में से अब तक 5 पंचायतों में पंचायत स्तरीय कमेटियों का गठन हो चुका है, जो संगठन की सक्रियता का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि शेष पंचायतों में भी शीघ्र ही कमेटियों का गठन किया जाएगा, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिल सके।राजकुमार यादव ने आगे जानकारी दी कि आगामी 9 नवंबर 2025 को बरहरवा प्रखंड में जिला कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिला अधिवेशन की तिथि की घोषणा की जाएगी।बैठक में मोहम्मद सद्दाम अंसारी, फूल कुमारी देवी, प्रीतम कुमार पीयूष, मनोज यादव, अभिजीत रक्षित, चार्ल्स मुर्मू, बबलू मरांडी, बुधराय टुडू सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
