श्रीकांत दास / विशाल विचार

बरहरवा (साहिबगंज) सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और यातायात नियमों के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से गुरुवार को बरहरवा थाना क्षेत्र के हाई स्कूल मोड़ के समीप जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में सघन वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। विशेष रूप से बिना हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन एवं बीमा के वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 28 वाहनों से ₹56,500/- का जुर्माना वसूला गया।मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी ने उपस्थित वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए तथा तेज गति से वाहन चलाने, शराब के सेवन के बाद ड्राइविंग करने, एवं मोबाइल फोन के उपयोग जैसी खतरनाक आदतों से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि “स्वयं सुरक्षित रहना ही दूसरों की सुरक्षा का पहला कदम है।”अभियान में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, REA अनुज पराशर, आईटी सहायक राजहंस, तथा बरहरवा थाना प्रभारी सुमित सिंह अपने पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।यह सघन जांच एवं जागरूकता अभियान सड़क सुरक्षा के प्रति नागरिकों में जिम्मेदारी और सजगता की भावना विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *