
श्रीकांत दास / विशाल विचार
राजमहल साहिबगंज राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र के मुगलानी चौक स्थित कृष्णा इंटरप्राइजेज टीवीएस शोरूम के पास इन दिनों कचरे का अंबार लगा हुआ है। आसपास के लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से यहां नियमित सफाई नहीं हो रही है, जिससे दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन को कई बार सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। कचरे का ढेर दिन-ब-दिन बड़ा होता जा रहा है और इससे आसपास का माहौल अस्वच्छ होता जा रहा है।लोगों ने नगर पंचायत से शीघ्र सफाई अभियान चलाने और नियमित रूप से कचरा उठाने की व्यवस्था करने की मांग की है ताकि क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे।
