तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बैंक मोड़ पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 25 वाहनों से ₹32,500 का जुर्माना वसूला ।

श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज ओवर स्पीडिंग जागरूकता सप्ताह–2025 के मद्देनज़र शुक्रवार जिला परिवहन विभाग की ओर से तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बैंक मोड़ के समीप सघन वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी ने किया।अभियान के दौरान सभी छोटे-बड़े वाहनों की गहन जांच की गई। विशेष रूप से ओवर स्पीडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, अवैध या अपूर्ण रजिस्ट्रेशन, तथा इंश्योरेंस की कमी जैसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की गई। मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर जुर्माना लगाया गया।आज की कार्रवाई में कुल 25 वाहनों से लगभग ₹32,500 का चालान वसूला गया। साथ ही, वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया गया।अभियान के दौरान जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, REA अनुज पराशर, आईटी सहायक राजहंस, थाना प्रभारी एवं पुलिस बल की सक्रिय उपस्थिति रही।इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी ने कहा कि “सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ओवर स्पीडिंग पर नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है। विभाग समय–समय पर ऐसे अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करता रहेगा।”

