
श्रीकांत दास / विशाल विचार
राजमहल, साहिबगंज, राजमहल प्रखंड झारखंड राज्य स्थापना दिवस (15 नवम्बर 2025) के अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अबुआ आवास योजना तथा जनमन आवास योजना के अंतर्गत चयनित लाभुकों का गृह प्रवेश समारोह दिनांक 11 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक राजमहल प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।राजमहल प्रखंड के कुल 23 पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के अंतर्गत निर्मित 770 पूर्ण आवासों का गृह प्रवेश सुनिश्चित किया गया है।पंचायतवार गृह प्रवेश लक्ष्य इस प्रकार है —पंचायत का नाम लक्ष्य आवास बाबूपुर 33 , दहू टोला 15 , दरला 22 ,गदाई महाराजपुर दियारा 18 , घाट जामनी 15 , गुणिहारी 84 , कसवा 20 , खुठरी 72 , लखीपुर 36 , लालमटी 33 ,मध्य नारायणपुर 86 , महासिंहपुर 27, मोकीपुर 32 , पररिया 19 , पश्चिम जमनगर 64 , पश्चिम नारायणपुर 35 , प्राणपुर 17 , पूर्वी जमनगर 25, पूर्वी नारायणपुर 25 , सैदपुर 11 , समासपुर 25 , तेतुलिया 36 , तिनपहाड़ 20, इस अवसर पर राजमहल प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी मो. यूसुफ ने बताया कि सभी योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों का गृह प्रवेश समारोह उत्सवधर्मी माहौल में आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान सांसद, विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधि (प्रधान, मुखिया, सरपंच, समिति सदस्य) सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी बताया कि सभी पूर्ण आवासों के लाभार्थियों को इस अवधि में आवासीय स्वीकृति पत्र एवं गृह प्रवेश प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
