
श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज, उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में सोमवार जिला समाहरणालय के कार्यालय प्रकोष्ठ में झारखंड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी (JTDS) अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त हेमंत सती ने जिले में चल रही परियोजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया तथा कार्यान्वयन में आ रही बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं की समयबद्धता, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि JTDS योजनाओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं जनजातीय समुदायों का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण है। अतः यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक परियोजना का लाभ जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से मिले। उन्होंने फील्ड स्तर पर मॉनिटरिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का भी निर्देश दिया ताकि हितग्राहियों तक सभी सुविधाएँ पारदर्शिता के साथ पहुँच सकें।इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक (DPM) रवि शंकर महतो सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
