
श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती ने निर्माणाधीन केन्द्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कार्य एजेंसी को निर्देश दिया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से विद्यालय भवन का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि आने वाले शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा प्राप्त हो सके।इसके उपरांत उपायुक्त हेमंत सती ने नव-निर्मित बाल गृह भवन का भी निरीक्षण किया और वहां बाल गृह के बच्चों को विधिवत प्रवेश कराया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए उनके सुख-सुविधा, भोजन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाल गृह में बच्चों की देखभाल में किसी प्रकार की कमी न हो तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, स्वच्छ एवं प्रेरणादायी वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
