
श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज। सदर प्रखंड अंतर्गत नगर पालिका कन्या उच्च विद्यालय, पुरानी साहिबगंज में बुधवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार दास के निर्देशन में मंथन संस्था, चाइल्ड हेल्पलाइन तथा संरक्षण पदाधिकारी (गैर संस्थागत देखरेख) के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी ने की। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे वर्ष 2015 में बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा तथा लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया गुड टच-बैड टच बाल विवाह एवं बाल श्रम निषेध यौन शोषण एवं पोक्सो एक्ट नशा मुक्ति स्पॉन्सरशिप, फोस्टर केयर, आफ्टर केयर एवं दत्तक ग्रहण प्रक्रिया किशोर न्याय अधिनियम (J.J. Act)साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सतर्क किया गया और बताया गया कि किसी भी साइबर घटना की सूचना टोल-फ्री नंबर 1930 पर दी जा सकती है।कार्यक्रम में छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़ी अहम जानकारी दी गई, ताकि वे स्वच्छ, स्वस्थ और आत्मविश्वासी रह सकें।इसके अलावा सखी वन-स्टॉप सेंटर एवं महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में भी विस्तृत जानकारी साझा की गई।कार्यक्रम में चंदा कुमारी, नाहिद प्रवीण, गौतम कुमार सहित कई अधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। उपस्थित टीम ने बालिकाओं को आत्मरक्षा, आत्मनिर्भरता और कठिन परिस्थितियों में साहसपूर्वक खड़े होने के लिए प्रेरित किया।
