श्रीकांत दास / विशाल विचार

राजमहल, साहिबगंज।राजमहल मॉडल कॉलेज में गुरुवार अनुशासन साइबर अपराध एवं सकारात्मक आचरण विषय पर एक विशेष व्याख्यान सह जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए।कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह द्वारा मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों के पारंपरिक स्वागत से हुई। शॉल, स्मृति चिन्ह भेंट करने के साथ-साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।डॉ.रणजीत कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि “डिजिटल युग में युवाओं के लिए साइबर सुरक्षा और नैतिक आचरण की जानकारी अत्यंत आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में जागरूकता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।मुख्य वक्ता पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं, उनके प्रकार और उनसे बचाव के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा अनवेरिफाइड लिंक, अज्ञात वीडियो कॉल, फेक प्रोफाइल और संदिग्ध संदेशों से सतर्क रहें।बैंक कभी OTP, PIN या Password नहीं पूछता। किसी भी ऐसी मांग को तुरंत धोखाधड़ी समझें।आजकल तेजी से फैल रहा डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड युवाओं को निशाना बना रहा है। किसी भी अज्ञात कॉल पर विश्वास न करें।

आपात स्थिति में सरकारी हेल्पलाइन नंबर 112 पर तुरंत संपर्क करें,जहाँ पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य सेवाएँ एक ही नंबर से मिलती हैं।साइबर सुरक्षा के अलावा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने नशा एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों पर विद्यार्थियों से गंभीरता से चर्चा की। उन्होंने कहा नशा केवल स्वास्थ्य ही नहीं, करियर और जीवन दोनों को नष्ट कर देता है। युवा पीढ़ी को इससे हर हाल में दूर रहना चाहिए।अंत में उन्होंने छात्रों को अनुशासन, सकारात्मक सोच और जागरूकता को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा और प्रभावशीलता को और बढ़ा दिया।कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और साइबर अपराध से बचाव तथा जीवन में अनुशासन के महत्व को समझा।

पूरे सत्र के दौरान छात्रों ने अपने सवाल भी पूछे, जिनका समाधान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह द्वारा विस्तार से किया गया।कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस के अवसर पर वन विभाग, साहिबगंज द्वारा 11 पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए आगे बढ़ा। अतिथियों ने परिसर में औषधीय एवं फलदार वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।कार्यक्रम के बाद एसपी अमित कुमार सिंह ने राजमहल पहाड़ियों से प्राप्त जीवाश्मों के छोटे संग्रहालय का भ्रमण किया। उन्होंने इसे सराहते हुए कहा कि राजमहल पहाड़ियाँ भू वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इस दिशा में कॉलेज का प्रयास प्रशंसनीय है।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रमजान अली ने किया।स्वागत भाषण डॉ. विवेक कुमार महतो द्वारा प्रस्तुत किया गया।अंत में डॉ.अमित कुमार ने मुख्य अतिथि तथा सभी उपस्थित प्रतिभागियों के प्रति आभार जताते हुए कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *