उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में हुई समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे का निर्देश।

श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज। उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में सामान्य शाखा से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों एवं संस्थानों में नियुक्त व्यक्तियों के चरित्र सत्यापन, मानवाधिकार आयोग तथा लोकायुक्त कार्यालय से संबंधित लंबित मामलों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त हेमंत सती ने निर्देश दिया कि चरित्र सत्यापन से संबंधित प्रतिवेदन निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से भेजे जाएं, ताकि किसी भी नियुक्ति प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार आयोग एवं लोकायुक्त कार्यालय से प्राप्त प्रकरणों पर संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही की जाए और उनकी प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रेषित की जाए।उपायुक्त हेमंत सती ने स्पष्ट किया कि पारदर्शिता और जवाबदेही प्रशासन की प्राथमिकता है। अतः सभी अधिकारी अपने-अपने स्तर पर तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे हेतु संबंधित शाखा के कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।बैठक में सामान्य शाखा से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

