उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश।

श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज, उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में सोमवार कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला उद्योग केन्द्र, लघु एवं कुटीर उद्योग अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपायुक्त हेमंत सती ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना सहित अन्य चलंत योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभुकों तक पहुँचना चाहिए।उपायुक्त हेमंत सती ने निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत 05 नवम्बर से 10 नवम्बर तक विशेष पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाए, ताकि जनसामान्य को योजना की जानकारी प्राप्त हो सके और वे इसका लाभ उठा सकें।उन्होंने यह भी कहा कि जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से आमजन को योजनाओं के लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाए।बैठक में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक रमाकांत चतुर्वेदी, ईओडीबी प्रबंधक चंद्रशेखर शर्मा तथा जिला उद्यमी समन्वयक देवव्रत कुमार उपस्थित रहे।
