ग्रामीणों को अंधेरे से मिली राहत, गांव में दौड़ी खुशी की लहर।

श्रीकांत दास / विशाल विचार
बरहरवा (साहिबगंज):बरहरवा प्रखंड के बटाईल पंचायत अंतर्गत जियलमारी ग्राम के ग्रामीणों को अब अंधेरे से मुक्ति मिल गई है। कई दिनों से जला हुआ 16 केवीए का ट्रांसफार्मर ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पूरा गांव अंधकार में डूबा था।ग्रामीणों ने समस्या को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान को लिखित आवेदन दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्परता से इसे पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम के संज्ञान में लाया।विधायक निसात आलम ने तुरंत बिजली विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। उनके निर्देश पर विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया और बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी।ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन गुरुवार को विधायक प्रतिनिधि बरकत खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुखिया समुद्री बसकी, पंचायत समिति सदस्य शंभू रजक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।फीता काटकर और नारियल फोड़कर उद्घाटन के साथ ही गांव में बिजली बहाल होते ही हर्ष का माहौल बन गया।ग्रामीणों ने विधायक निसात आलम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से गांव एक बार फिर रोशनी से जगमगा उठा है।
