
श्रीकांत दास /विशाल विचार
साहिबगंज, आज देर शाम स्थित जामा मस्जिद परिसर में आगामी रक्तदान शिविर के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामदेव पासवान ने की।बैठक में जामा मस्जिद के मोल्बियों, बुद्धिजीवियों तथा मुस्लिम समुदाय के सम्मानित सदस्यों ने उपस्थित होकर रक्तदान से संबंधित जानकारियाँ साझा कीं एवं आयोजन की तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने कहा कि “रक्तदान एक महान मानवीय कार्य है, जो कई लोगों की जान बचाने में सहायक होता है।” उन्होंने बताया कि नियमित रक्तदान करने से शरीर में रक्त का शुद्धिकरण होता है, स्वास्थ्य में सुधार आता है और कई बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।डॉ. रामदेव पासवान ने समुदाय की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से रक्त की कमी से उत्पन्न आपात स्थितियों को प्रभावी रूप से रोका जा सकता है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से आगामी रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक भाग लेने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की।बैठक के अंत में सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान ने कहा “रक्तदान ही महादान है एक बोतल रक्त कई जिंदगियाँ बचा सकता है।”
