
श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। साथ ही जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक तथा जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) एवं प्रयोजन एवं पालन-पोषण, देखभाल अनुमोदन समिति (SFCAC) की मासिक बैठक भी संपन्न हुई।बैठक में उपायुक्त हेमंत सती ने सामाजिक सुरक्षा कोषांग के विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित पेंशन मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।लाभुकों को समय पर सहायता और सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएं।फील्ड स्तर पर नियमित अनुश्रवण (मॉनिटरिंग) को सुदृढ़ किया जाए।उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी प्रत्येक योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंद तक पहुंचे, इसके लिए विभागीय पदाधिकारी गंभीरता एवं तत्परता के साथ कार्य करें।उपायुक्त हेमंत सती ने बाल संरक्षण से जुड़े प्रकरणों पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिया कि जिला बाल संरक्षण इकाई बच्चों से संबंधित संवेदनशील मामलों पर सतत निगरानी रखे।जरूरतमंद बच्चों को त्वरित सहायता एवं संरक्षण उपलब्ध कराया जाए।SFCAC की बैठक में प्रस्तुत मामलों पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेते हुए बच्चों के सर्वोत्तम हित को प्राथमिकता दी जाए।बैठक में विभिन्न योजनाओं से जुड़े प्रकरणों, फॉलो-अप रिपोर्ट, बाल अधिकारों से संबंधित मुद्दों तथा संरक्षण गृहों की कार्यप्रणाली पर भी विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला बाल परियोजना पदाधिकारी पूनम कुमारी, संबंधित शाखाओं के पदाधिकारी तथा अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
