श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज राजमहल के सांसद एवं जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) के अध्यक्ष विजय कुमार हांसदा की अध्यक्षता में सोमवार समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन करना तथा उनके प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था।बैठक में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित बैठक में राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन, पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, अपर समाहर्ता गौतम भगत सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं DISHA समिति सदस्य उपस्थित रहे।

DMFT योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन पर जोर सांसद ने जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) द्वारा स्वीकृत योजनाओं की गति तेज करने तथा निधि के प्रभावी उपयोग पर बल दिया। साथ ही जिले में डॉक्टरों की कमी को DMFT मद से पूरा करने का निर्देश भी दिया।जलापूर्ति योजनाओं में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश बैठक में विधायक प्रतिनिधि बरहेट ने शहरी एवं ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं में मोटर व सोलर सिस्टम की मरम्मति में आ रही समस्याओं को उठाया। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर मिस्त्री एवं सेवा केंद्र की अनिवार्यता के बावजूद मोटरों को राँची भेजा जाता है, जिससे जलापूर्ति प्रभावित होती है।इस पर उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को निर्देशित किया कि लापरवाही बरतने वाले संवेदकों को काली सूची में डाला जाए।हाई मास्क लाइटों की मरम्मति पर तत्काल कार्रवाई राजमहल विधायक ने चौक-चौराहों पर स्थापित सोलर हाई मास्क लाइटों की नियमित जाँच और मरम्मति की आवश्यकता पर जोर दिया सांसद-सह-अध्यक्ष ने संबंधित पदाधिकारियों को इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए नियमित रूप से निष्पादित करने का निर्देश दिया। जरेडा द्वारा लंबित पुराने सोलर लाइटों की मरम्मति नहीं करने पर संबंधित एजेंसी पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश भी दिया गया।रेलवे से जुड़े विकास कार्यों को गति देने की मांग राजमहल विधायक ने पूर्वी फाटक, पश्चिमी फाटक, तीन पहाड़ एवं ओवरब्रिज के निर्माण हेतु रेलवे से आवश्यक पत्राचार तेज करने का आग्रह किया, ताकि संबंधित प्रस्ताव शीघ्र भेजे जा सकें।

खनन क्षेत्र का पुनर्मूल्यांकन सांसद-सह-अध्यक्ष ने जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि CIT बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप Grid-reassessment हेतु Expert Committee द्वारा सर्वे कराते हुए पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। बताया गया कि कार्य प्रगति पर है अतिक्रमण हटाने एवं दुकान निर्माण का प्रस्ताव पारित साहिबगंज के ग्रीन होटल से लॉन्च घाट तक मार्ग में अतिक्रमण हटाने तथा रेलवे भूमि पर भेंडरयुक्त दुकानों के निर्माण हेतु प्रस्ताव बैठक में पारित किया गया।समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर बल बैठक के अंत में सांसद ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकासात्मक योजनाओं को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *