उधवा प्रखंड के नए अध्यक्ष के रूप में विकास मंडल का चयन।

उधवा, साहिबगंज।होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, कटहलबाड़ी में झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री मोहम्मद इमाम विश्वास ने की। बैठक में संगठन के विभिन्न प्रखंड स्तरीय व्यवस्थाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।बैठक में केंद्र महामंत्री राजकुमार यादव, केंद्र सहायक मंत्री गणेश ठाकुर, तथा केंद्र उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि उधवा प्रखंड इकाई एवं तालझारी प्रखंड इकाई की पूर्व प्रखंड स्तरीय समितियों को भंग किया जाए।

इसके उपरांत उधवा प्रखंड के नए अध्यक्ष के रूप में विकास मंडल का सर्वसम्मति से चयन किया गया। नए अध्यक्ष को एक सप्ताह के भीतर 15 सदस्यीय प्रखंड समिति के गठन का निर्देश दिया गया।चयन के बाद उपस्थित सदस्यों ने विकास मंडल को माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया।बैठक में विश्वजीत मंडल, मिथुन घोष, सुमित रविदास, नव कुमार घोष, संतोष कुमार शाह, कृष्ण कुमार सानू, रंजीत कुमार घोष, निर्मल घोष, स्वाधीन घोष सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *