श्रीकांत दास / विशाल विचार

राजमहल, साहिबगंज : झारखंड राज्य स्थापना के 25वें वर्ष के उपलक्ष्य में अनुमंडल अस्पताल, राजमहल में एक रक्तदान महाअभियान शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू एवं राजमहल अनुमंडल अस्पताल प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।उद्घाटन के उपरांत विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि,“रक्तदान महाअभियान जीवन रक्षक कार्य है। किसी के जीवन को बचाने में यदि आप सहायक बनते हैं तो यह सबसे बड़ा सौभाग्य है। प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान से शरीर स्वस्थ और सक्रिय रहता है।

राजमहल अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू ने अपने संबोधन में कहा,“रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है। हर स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम दो बार रक्तदान करना चाहिए, ताकि समाज में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे और किसी भी जरूरतमंद को समय पर सहायता मिल सके।”इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिला और कई लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *