श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस), साहिबगंज द्वारा द्वितीय तिमाही की दो दिवसीय जिला स्तरीय समीक्षा सह रैंकिंग बैठक का सफल आयोजन बोरियो प्रखंड स्थित सीएमटीसी प्रशिक्षण केंद्र में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत जिला कार्यक्रम प्रबंधक मतीन तारीक के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने सभी प्रखंडों के बीच समन्वय, नवाचार एवं परिणाम उन्मुख कार्यशैली को आगे बढ़ाने पर विशेष बल दिया।बैठक के प्रथम दिवस में सभी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधकों ने विगत दो तिमाहियों में किए गए कार्यों, उपलब्धियों एवं चुनौतियों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण (Presentation) दिया। प्रस्तुतियों का मूल्यांकन पांच सदस्यीय ज्यूरी — पल्लवी दास, रजिया उमर, नवीन कुमार, एच.एन. मिश्रा एवं अनिरुद्ध कुमार — द्वारा किया गया।ज्यूरी सदस्यों ने विभिन्न प्रखंडों के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्य निष्पादन में और सुधार हेतु कई उपयोगी सुझाव प्रदान किए।द्वितीय दिवस पर समीक्षा सत्र का संचालन राज्य कार्यालय से आए जिला नोडल पदाधिकारी सुदीप्तो बनर्जी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक मतीन तारीक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उन्होंने आगामी तृतीय तिमाही के लिए कार्ययोजना तैयार करते हुए सभी प्रखंडों को दिशा-निर्देश दिए।प्रखंड रैंकिंग परिणाम प्रथम स्थान – बोरियो प्रखंड, द्वितीय स्थान – पतना प्रखंड तृतीय स्थान – राजमहल प्रखंड इन तीनों प्रखंडों को उत्कृष्ट कार्य निष्पादन, सामुदायिक सहभागिता एवं लक्ष्य प्राप्ति के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।कर्मियों की कार्य प्रभाव रैंकिंग में सम्मानित ,गैर कृषि कार्यों हेतु – राजेन्द्र कुमार, कृषि कार्यों हेतु – अनिरुद्ध कुमार, FNHW (पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता) कार्यों हेतु – सतीश कुमार सभी सम्मानित कर्मियों ने अपनी उपलब्धि को टीम भावना और जेएसएलपीएस के मिशन के प्रति समर्पण का परिणाम बताया।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित अधिकारियों, प्रखंड प्रतिनिधियों एवं कर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।इस दो दिवसीय बैठक ने जिले के सभी प्रखंडों में विकास की गति को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *