श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज।उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में शुक्रवार समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में सहकारिता विभाग, आपूर्ति विभाग एवं जिला स्तरीय सतर्कता समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले के 15 गैस डिस्ट्रीब्यूटरों द्वारा मनमाने ढंग से गैस सिलेंडर की बिक्री से संबंधित शिकायतों पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने इस पर तत्काल सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले घरेलू गैस कनेक्शन, कॉमर्शियल कनेक्शन तथा सब्सिडी के सत्यापन को लेकर विभागीय स्तर पर कड़ाई से जांच की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अवैध गैस विक्रेताओं एवं भंडारणकर्ताओं की पहचान कर छापेमारी अभियान चलाया जाए।सती ने स्पष्ट कहा कि जहां-जहां अवैध भंडारण में किसी एजेंसी के सिलेंडर पाए जाएंगे, संबंधित एजेंसी पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने राशन कार्ड डिलेशन की अद्यतन स्थिति पर भी चर्चा की। उन्होंने शेष लाभुकों के डिलेशन कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिलना सुनिश्चित किया जाए।बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला सहकारिता पदाधिकारी (मुख्यालय) पवन कुमार, विभिन्न प्रखंडों के गोदाम प्रबंधक एवं गैस एजेंसी प्रबंधक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *