
श्रीकांत दास / विशाल विचार
बरहरवा (साहिबगंज):वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत उद्यान विकास योजना की उप-योजना — मधुमक्खी पालन के तहत बरहरवा प्रखंड के चयनित 20 प्रगतिशील कृषकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत मधुमक्खी पालन से संबंधित उपकरणों का वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक किसान को 20 मधुमक्खी बक्से, 20 छत्ते, शहद निष्कर्षण यंत्र एवं अन्य आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना, ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करना तथा आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।अधिकारियों ने बताया कि मधुमक्खी पालन से किसान कम लागत में अधिक आमदनी अर्जित कर सकते हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।मौके पर जिला उद्यान पदाधिकारी अमितेश रंजन, सब्जी प्रसार कार्यकर्ता मुकेश कुमार, तथा प्रगतिशील किसान प्रेम पासवान उपस्थित थे। अधिकारियों ने किसानों को मधुमक्खी पालन की आधुनिक तकनीकें, शहद उत्पादन प्रक्रिया, और बाज़ार से जुड़ाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।यह पहल जिले में उद्यानिकी आधारित आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगी।

