श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज, समाहरणालय सभागार में गुरुवार NDRF (9वीं बटालियन, पटना) के सौजन्य से दो दिवसीय “Flood Water Rescue (FWR)” मॉक अभ्यास की शुरुआत हुई। यह अभ्यास 30 एवं 31 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया जा रहा है।आज के प्रथम चरण में Table Top एवं Mock Exercise से संबंधित बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अपर समाहर्ता, साहिबगंज ने की। बैठक में सिविल सर्जन साहिबगंज, एसडीपीओ सदर, नगर थाना प्रभारी, जीरवाबांगी गंगा थाना प्रभारी, अग्निशमन पदाधिकारी, आईटी मैनेजर, आपदा मित्र, गोताखोरों सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान बाढ़ आपदा की स्थिति में प्रभावी समन्वय एवं त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र विकसित करने पर विस्तृत चर्चा की गई कार्यक्रम के दूसरे दिन 31 अक्टूबर को शकुंतला घाट, साहिबगंज में सुबह 10:00 बजे से वास्तविक परिस्थिति का अनुकरण करते हुए फ्लड वॉटर रेस्क्यू मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस दौरान बचाव एवं राहत कार्यों का व्यवहारिक अभ्यास किया जाएगा।इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा के दौरान जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, पुलिस बल तथा अन्य सहयोगी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में तत्परता एवं दक्षता सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *