श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित सड़क सुरक्षा क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का आज भव्य समापन साहिबगंज जिले के ऐतिहासिक सिद्धू कान्हु मैदान में किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि आम जनमानस को सड़क सुरक्षा के नियमों और जीवन की जिम्मेदारी का संदेश देना था।समापन अवसर पर प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जिला प्रशासन एकादश बनाम नागरिक एकादश के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए नागरिक एकादश ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का भी संदेश दिया।सड़क सुरक्षा क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के विजेताओं एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी,अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत,डीएसओ झुनू मिश्रा,मोटरयान निरीक्षक कुमार उत्कर्ष एवं अभिषेक मुंडा,प्रभात खबर के ब्यूरो प्रमुख सुनील ठाकुर,जिला एथलेटिक्स कोच योगेश यादव,तथा एसआरटीजेजे महाविद्यालय के पूर्व सह शिक्षक प्रतिनिधि सुनील झा द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में विजेता टीम: नागरिक एकादश मैन ऑफ द मैच: अभिषेक कुमार जिला प्रशासन एकादश सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: मोहम्मद हसनैन मैन ऑफ द टूर्नामेंट: मोहम्मद मेहदी हसन मिराज को चुना गया।इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी ने कहा कि “सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत खेल प्रतियोगिता तो एक माध्यम है, असली उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाना है। जब तक आम लोग यातायात नियमों को अपनी आदत नहीं बनाएंगे, तब तक दुर्घटनाओं में कमी लाना संभव नहीं है।”उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत साहिबगंज जिले भर में नुक्कड़ नाटक, वाहन चालकों की निशुल्क नेत्र जांच, विद्यालयों में पेंटिंग, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताएं,सड़क सुरक्षा जागरूकता एलईडी वैन,जागरूकता रैली, मैराथन दौड़, साइकिल रेस, प्रभात फेरी,तथा पंपलेट व बुकलेट वितरण जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य आम नागरिकों को संवेदनशील, जिम्मेदार और नियमों का पालन करने वाला नागरिक बनाना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।सड़क सुरक्षा माह 2026 के समापन कार्यक्रम में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह,रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज पराशर,आईटी सहायक राजहंस,डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर,जिला एथलेटिक्स संघ के कोच योगेश,प्रकाश बादल, निमाये चौधरी, अभिषेक वत्स,सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि यातायात नियमों का पालन कर हम स्वयं को और दूसरों को सुरक्षित रखेंगे, क्योंकि सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *