महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल, 2.10 करोड़ की बैंक लिंकेज सहायता वितरित।

श्रीकांत दास / विशाल विचार

बरहरवा (साहिबगंज) बरहरवा प्रखंड परिसर स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय में बुधवार को जेंडर रिसोर्स सेंटर जीआरसी का भव्य शुभारंभ सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा एवं आजीविका संवर्धन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के तहत करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन पाकुड़ विधायक निसात आलम, सांसद प्रतिनिधि अब्दुल कादिर, विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, कार्यकारी बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक दास, प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्नी कुमार दास, अंचलाधिकारी अनोज कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार, जिला प्रबंधक एसएमआईबी सतीश कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर एवं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया।इस अवसर पर जेएसएलपीएस से जुड़ी 95 सखी मंडलों की दीदियों को बैंक क्रेडिट लिंकेज योजना के अंतर्गत कुल 2 करोड़ 10 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। वहीं ‘फूलों झानो आशीर्वाद योजना’ के अंतर्गत 45 सखी मंडलों को 4 लाख 50 हजार रुपये की परिसंपत्तियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में कई अन्य योजनाओं के तहत भी लाभ वितरण किया गया तीन लाभुकों को मसूर बीज का वितरण आंगनबाड़ी केंद्र कोइरीपाड़ा 1 की नव चयनित सेविका आशिका कुमारी को नियुक्ति पत्र अबुआ आवास योजना के तहत 5 लाभुकों को गृह प्रवेश हेतु प्रतीकात्मक चाबी सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत 8 लाभुकों को स्वीकृति पत्र बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत 5 लाभुकों को बागवानी, पशु शेड एवं जॉब कार्ड स्वीकृति 29 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण 5 दिव्यांग लाभुकों को बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उत्क्रमित उच्च विद्यालय इस्लामपुर के 8 विद्यार्थियों को साइकिल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक निसात आलम ने कहा कि जेंडर रिसोर्स सेंटर महिलाओं के लिए सुरक्षा, सम्मान और न्याय का सशक्त मंच बनेगा। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा, सामाजिक उत्पीड़न एवं अन्य अत्याचारों से पीड़ित महिलाओं को अब स्थानीय स्तर पर ही सहायता मिल सकेगी। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे बिना भय के आगे आएं और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।उन्होंने प्रखंड एवं अंचल प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए। साथ ही विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से वर्ष 2026 तक बरहरवा प्रखंड जिले के अग्रणी प्रखंडों में शामिल होगा।एसएमआईबी जिला प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि जेंडर रिसोर्स सेंटर घरेलू हिंसा, डायन प्रथा, यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी, बाल विवाह जैसे मामलों में पीड़ित महिलाओं को कानूनी, सामाजिक एवं मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करेगा।कार्यक्रम में बीपीएम फैज आलम, बीपीओ विजय कुमार, कृषि पदाधिकारी चंदन कुमार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मो. नसरुद्दीन, गुलाम रब्बानी, कमल आर्य सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्वयं सहायता समूह की दीदियां एवं लाभुक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *