
श्रीकांत दास / विशाल विचार
राजमहल, साहिबगंज। राजमहल प्रखंड क्षेत्र के कसवा पंचायत अंतर्गत मंगलहाट स्थित पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय तथा तीनपहाड़ पंचायत भवन में गुरुवार को “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, सीओ मो. युसूफ, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, मुखिया रोजमेरी बास्की, विकास यादव, मुर्शीद राजा, शाहिद रिज़वी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।हर घर तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना सरकार का लक्ष्य: विधायक प्रतिनिधि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” के माध्यम से योजनाओं को सीधे जनता की दहलीज तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाएँ।विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल, दी योजनाओं की जानकारी शिविर में प्रखंड और पंचायत स्तर के सभी विभागों ने स्टॉल लगाए, जिनमें प्रमुख रूप से—मनरेगा अबुआ आवास अंचल कार्यालय (जाति, आय, निवास, भूमि संबंधी कार्य)कृषि विभाग आपूर्ति विभाग (राशन कार्ड)बाल विकास परियोजना शिक्षा विभाग स्वास्थ्य विभाग सामाजिक सुरक्षा पेंशन जेएसएलपीएस बिजली एवं श्रम विभाग आदि शामिल थे।स्थानीय ग्रामीणों ने मइया सामान योजना, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, भूमि संबंधी कार्य, तथा अन्य योजनाओं के लिए आवेदन एवं शिकायतें दर्ज करवाईं।लाभुकों को परिसंपत्तियों का वितरण शिविर में उपस्थित अधिकारियों द्वारा कई लाभुकों को विभिन्न प्रकार की परिसंपत्तियाँ वितरित की गईं।सखी मंगल वीडियो को 12 लाख रुपये का डेमी चेक प्रदान किया गया पात्र लाभुकों के बीच जॉब कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, धोती–साड़ी,छात्र–छात्राओं को साइकिल वितरण भी किया गया।विशाल जनभागीदारी कार्यक्रम में प्रखंड एवं पंचायत स्तर के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
