श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित कैशलेस उपचार योजना के अंतर्गत टीएमएस (TMS) एवं पीएफएमएस (PFMS) ऑनबोर्डिंग से संबंधित एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक का आयोजन किया गया।यह बैठक निदेशक, एमवीएल (Motor Vehicle Liability) की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें योजना के सुचारु एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।बैठक में मुख्य रूप से पीएफएमएस (Public Financial Management System) एकीकरण,डीएससी (Digital Signature Certificate) कॉन्फ़िगरेशन,टीएमएस 2.0 ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया,भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) में सब-एजेंसी खाता खोलने,तथा योजना से जुड़े अन्य तकनीकी एवं वित्तीय पहलुओं पर चर्चा की गई।बैठक का उद्देश्य कैशलेस उपचार योजना के अंतर्गत वित्तीय लेन-देन को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित एवं समयबद्ध बनाना तथा तकनीकी व्यवस्था को सुदृढ़ करना था, ताकि सड़क दुर्घटना पीड़ितों को बिना किसी विलंब के बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी, iRAD/eDAR मैनेजर मनोज कुमार, रोड सेफ्टी मैनेजर नीरज कुमार तथा रोड इंजीनियर अनुज कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने पर बल दिया तथा तकनीकी व प्रशासनिक प्रक्रियाओं को और अधिक मजबूत बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *