
श्रीकांत दास / विशाल विचार
राजमहल, साहिबगंज।राजमहल थाना के समीप जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा को लेकर सघन वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान छोटे-बड़े लगभग 50 वाहनों की जांच की गई।जांच के दौरान बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, बिना रजिस्ट्रेशन, बिना इंश्योरेंस, तथा ओवर स्पीडिंग जैसे नियम उल्लंघन पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की गई। इस क्रम में 27 वाहनों से लगभग ₹50,000 का जुर्माना वसूला गया।अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने और यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की गई।इस अभियान में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, REA अनुज पराशर, आईटी सहायक राजहंस, थाना प्रभारी हसनैन अंसारी एवं पुलिस बल शामिल रहे।
