
श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज।जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 41 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 18 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में चालान की कार्रवाई की गई। इनसे कुल ₹26,500 का जुर्माना वसूल किया गया।अधिकारियों ने बताया कि बिना कागजात, हेलमेट न पहनना, ओवरलोडिंग, प्रदूषण प्रमाणपत्र की कमी जैसे नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने तथा सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता देने की अपील भी की गई।अभियान में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, आईटी सहायक राजहंस, थाना प्रभारी विक्रम कुमार, ए.एस.आई. सूरज सोरेन, रविन्द्र सिंह, अभ्यास कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे।अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
