फतेहपुर, उत्तर प्रदेश।
जनपद फतेहपुर में बुधवार को उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रमुख विधि सलाहकार अधिवक्ता विनीत श्रीवास्तव को जनपद का जिला शासकीय अधिवक्ता (डीजीसी – दीवानी) नियुक्त किए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

अपराह्न लगभग डेढ़ बजे, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष मनोज साहू एवं अन्य पदाधिकारीगण दीवानी परिसर स्थित विनीत श्रीवास्तव के चैंबर पहुंचे। वहां उन्होंने माल्यार्पण कर मिठाई खिलाते हुए अधिवक्ता श्रीवास्तव को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने कहा कि “अधिवक्ता विनीत श्रीवास्तव जैसे कर्मठ और ईमानदार व्यक्तित्व का डीजीसी बनना न केवल फतेहपुर जनपद के लिए गर्व की बात है, बल्कि संगठन के लिए भी प्रेरणास्रोत है।”

कार्यक्रम में अजय सोनी, जय किशन, प्रशांत सिंह चौहान, अनिल महाजन, कैस खान, अर्सलान जाफरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से विनीत श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्ति न्यायपालिका और समाज दोनों के लिए एक सकारात्मक कदम साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *