श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज झारखंड राज्य एथलेटिक्स संघ एवं लातेहार जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा आगामी 07 दिसंबर 2025 को लातेहार जिले के महुआडांड में आयोजित होने वाली 17वीं झारखंड राज्य क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता के लिए साहिबगंज जिले से दो एथलीट शनिवार रवाना हुए।राजमहल प्रखंड के सुजीत सरकार पुरुष वर्ग (10 किलोमीटर) रेस में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, साहिबगंज के उभरते धावक पिंटू कुम्हार बालक अंडर–16 आयु वर्ग की 2 किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लेंगे।दोनों एथलीटों के रवाना होने के अवसर पर उपायुक्त हेमंत सती, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, आईटीडीए निदेशक संजय कुमार दास, अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा, जिला खेल पदाधिकारी–सह–जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष सहित जिले के कई खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि दोनों एथलीट राज्य स्तरीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए साहिबगंज जिले का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *