श्रीकांत दास / विशाल विचार

राजमहल (साहिबगंज)।सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका द्वारा आयोजित स्नातक (यूजी) तृतीय सेमेस्टर सत्र 2023–27 की परीक्षा का शुभारंभ दिनांक 20 दिसंबर 2025 से किया जा रहा है। यह परीक्षा मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज में संपन्न होगी।इस संबंध में जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य सह परीक्षा केंद्राधीक्षक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि मॉडल कॉलेज राजमहल को स्वकेंद्र (सेल्फ सेंटर) बनाया गया है। साथ ही बी.एन.एल. बोहरा कॉलेज, राजमहल के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र भी मॉडल कॉलेज राजमहल ही निर्धारित किया गया है।प्राचार्य ने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा के समय में परिवर्तन किया गया है। संशोधित समय-सारणी के अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा: प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक द्वितीय पाली की परीक्षा: दोपहर 1:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने सभी परीक्षार्थियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने मेजर विषय के पेपर एवं अन्य विषय समूह से संबंधित जानकारी अपने विषय शिक्षक से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या अनुपस्थिति की स्थिति उत्पन्न न हो।उन्होंने आगे कहा कि परीक्षा को कदाचार मुक्त, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा, अनुशासन एवं परीक्षा नियमों के पालन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।अंत में प्राचार्य ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की कि वे निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा अनुशासन का पालन करते हुए एकाग्रता के साथ परीक्षा में सम्मिलित हों, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *