44 बूथ लेवल एजेंटों को BLA-2 फॉर्म का अनुमोदन एवं वितरण।

श्रीकांत दास / विशाल विचार
बरहरवा (साहिबगंज)।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड राज्य में संचालित विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान (SIR – Special Intensive Revision) को सफल बनाने के उद्देश्य से बरहरवा प्रखंड अंतर्गत रामनगर में BLA-2 फॉर्म अनुमोदन एवं वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची को शुद्ध, सटीक एवं अद्यतन बनाना है।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, साहिबगंज के अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास एवं प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत टुडू ने संयुक्त रूप से रिसौड़, जामपुर, कालू, मिर्जापुर, रामनगर, बरारी, रूपेशपुर एवं बिंदुपाड़ा पंचायतों के कुल 44 बूथ लेवल एजेंट (BLA) को BLA-2 फॉर्म का विधिवत अनुमोदन कर वितरण किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि SIR अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। इसके अंतर्गत नए योग्य मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं,मतदाता सूची में दर्ज त्रुटियों का सुधार किया जा रहा है,मृत अथवा फर्जी प्रविष्टियों को हटाया जा रहा है,तथा पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा रही है।उन्होंने सभी बूथ लेवल एजेंटों से अपील की कि वे अपने अपने बूथ क्षेत्रों में ईमानदारी, निष्पक्षता एवं सक्रियता के साथ कार्य करें, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा हो सके।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ओम राय, दाऊद शेख, शमशेर खान, अब्दुल करीम, पंचायत अध्यक्ष अनारूल खान, शरद चंद्र मंडल, जमीरुल इस्लाम, महमूद अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।
