
श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज। छठ महापर्व के संध्या अर्घ के उपरांत नगर परिषद, साहिबगंज की ओर से शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। श्रद्धालुओं द्वारा अर्घ अर्पण के पश्चात घाटों पर फैली पूजन सामग्री एवं अन्य कचरे की त्वरित सफाई कर स्वच्छता सुनिश्चित की गई।नगर परिषद प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह के निर्देशानुसार सफाई कर्मियों की टीम ने देर शाम तक घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई कार्य संपन्न किया, ताकि प्रातःकालीन अर्घ हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुगंधित वातावरण प्राप्त हो सके।इस अवसर पर नगर परिषद के पर्यवेक्षकगण, सफाई निरीक्षक एवं सफाई मित्रों ने समर्पण भावना के साथ कार्य करते हुए “स्वच्छ साहिबगंज – सुंदर साहिबगंज” के संकल्प को साकार किया।प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह ने नगर परिषद टीम की कर्मठता एवं तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि “स्वच्छता केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आस्था और संस्कार से जुड़ा जन-आंदोलन है।”
