श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में गुरुवार कार्यालय प्रकोष्ठ में सामाजिक सुरक्षा कोषांग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला बाल संरक्षण इकाई, प्रायोजन एवं पालन-पोषण समिति, तथा देखभाल एवं अनुमोदन समिति (SFCAC) के सदस्य उपस्थित थे।बैठक के दौरान उपायुक्त हेमंत सती ने सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक शीघ्र और पारदर्शी रूप से पहुँचना चाहिए।उपायुक्त हेमंत सती ने जिला बाल संरक्षण इकाई से संबंधित भवन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में आवश्यक विकास कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भवन के निकटवर्ती क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की जाए,पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए,हाईमास्ट लाइट लगाई जाए, तथा बाउंड्री वॉल पर कंसर्टिना वायर (कंटीले तार) लगाने का कार्य किया जाए।उन्होंने निर्देश दिया कि ये सभी कार्य 26 जनवरी तक पूर्ण कर लिए जाएं ताकि गणतंत्र दिवस के अवसर पर भवन का उद्घाटन किया जा सके।उपायुक्त हेमंत सती ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि लाभार्थियों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुँच सके।बैठक में सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला संरक्षण पदाधिकारी, बाल कल्याण समिति के सदस्य सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *