
श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज जिला अंतर्गत नमामि गंगे परियोजना के तहत संचालित योजनाओं और कार्यों की मासिक समीक्षात्मक बैठक बुधवार उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई।बैठक में मुख्य रूप से वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग, नगर प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह सहित संबंधित समिति सदस्य एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।बैठक के दौरान उपायुक्त हेमंत सती ने पिछले बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में की गई प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शंकुतला सहाय घाट के सौंदर्यीकरण हेतु विस्तारित परियोजना का भूमिपूजन आगामी शनिवार को किया जाएगा।साथ ही, 8 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक “गंगा स्वच्छ पखवाड़ा” का आयोजन साहिबगंज से राजमहल तक किया जाएगा, जिसमें जिले के सभी पदाधिकारी सक्रिय रूप से भाग लेंगे।इसके अतिरिक्त नमामि गंगे घाट पर कैफेट एरिया निर्माण हेतु प्रस्ताव को भी समिति द्वारा अनुमोदित किया गया।
