श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज बासकोला घाट स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में गंगा स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए स्वच्छता और गंगा संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम का नेतृत्व जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार तथा गंगा पंप नहर के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित करते हुए गंगा की स्वच्छता के महत्व, नदी डॉल्फ़िन संरक्षण, जलजीवों की पारिस्थितिकी में भूमिका तथा स्वच्छ घाट के सामाजिक एवं आर्थिक लाभों पर विस्तार से चर्चा की।ग्रामीणों ने भी अपने विचार साझा करते हुए आश्वासन दिया कि वे गंगा की निर्मलता और संरक्षण के लिए निरंतर योगदान देते रहेंगे।स्वच्छता गतिविधि के अंतर्गत घाट पर बिखरे हुए पत्ते, भूसा और अन्य कचरे को एकत्रित कर व्यवस्थित रूप से हटाया गया। स्थानीय लोगों, युवाओं और स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ इस अभियान में भाग लिया।अधिकारियों ने कहा कि गंगा संरक्षण के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है, और भविष्य में भी ऐसे जनजागरण कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जाएगा ताकि गंगा स्वच्छता की भावना समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *