
श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज जिला के कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) – PMAY-G के अंतर्गत PMU Cell में संविदा आधारित नियुक्ति के लिए जिला चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चयन प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।उपायुक्त ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए दावा–आपत्ति स्वीकार करने की तिथि 19 नवम्बर से 25 नवम्बर 2025 तक निर्धारित की गई है।यह प्रक्रिया विकास भवन स्थित उप विकास आयुक्त के कार्यालय में आयोजित होगी।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्राप्त सभी दावों एवं आपत्तियों का निराकरण 5 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। इसके लिए दावा–आपत्ति निराकरण समिति का गठन कर उसे स्पष्ट कार्य-निर्देश प्रदान किए गए हैं।बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी छुटेश्वर दास, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी उमेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
