श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज। उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में बुधवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय अभिसरण योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पशुपालन, भूमि संरक्षण, आत्मा, लघु सिंचाई, उद्यान, कृषि, जलछाजन, मत्स्य, सहकारिता, गव्य विकास, JSLPS, NABARD तथा R-SETI से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।उपायुक्त हेमंत सती ने कृषि, उद्यान, गव्य विकास एवं आत्मा परियोजना के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की प्रगति पर विशेष चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों को उन्नत कृषि तकनीक से जोड़ा जाए,गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराया जाए,तथा आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग हेतु प्रेरित किया जाए,ताकि वे अधिक उत्पादन प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें।बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी राहुल गुप्ता, जिला मत्स्य पदाधिकारी वीरेन्द्र विन्हा, जिला सहकारिता पदाधिकारी महादेव मुर्मू, JSLPS के डीपीएम मतिन तारीक, NABARD एवं R-SETI के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *