स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त हेमंत सती।

श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज। समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला टास्क फोर्स (DTF) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।बैठक में मुख्यमंत्री कायाकल्प योजना, मुख्यमंत्री अस्पताल प्रबंधन एवं अनुरक्षण योजना, तथा आयुष्मान भारत योजना की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।उपायुक्त ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री कायाकल्प योजना के तहत सभी अस्पतालों को स्वच्छता, रोगी सुविधा, बायो-मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे मानकों पर उत्कृष्टता हासिल करनी होगी।उन्होंने जोर दिया कि स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाना सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी समयबद्ध लक्ष्य के साथ कार्य कर योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *