
श्रीकांत दास संवाददाता विशाल विचार
साहिबगंज: जिला प्रशासन, ने आम नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन के संज्ञान में यह बात आई है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा “DC Sahibganj, Hemant Sati” या इसी तरह के नाम से फर्जी फेसबुक पेज एवं प्रोफाइल बनाकर लोगों को भ्रमित करने तथा उनकी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपायुक्त हेमन्त सती या जिला प्रशासन, साहिबगंज की ओर से किसी भी व्यक्ति से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से धनराशि, बैंक विवरण, OTP या किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती है।
यदि किसी व्यक्ति को संदेश, नोटिफिकेशन या कॉल के माध्यम से बैंक संबंधी जानकारी साझा करने का अनुरोध किया जाता है, तो वह पूरी तरह धोखाधड़ी (फ्रॉड) है। क्या करें – सरल सावधानियाँ किसी भी अनजान या असत्यापित फेसबुक पेज को ब्लॉक व रिपोर्ट करें।फेसबुक पर “Report” फीचर का उपयोग कर संदिग्ध पेज या पोस्ट की रिपोर्ट करें। किसी भी वित्तीय अनुरोध पर कोई भी जानकारी साझा न करें। बैंक डिटेल्स, OTP, पासवर्ड या UPI-PIN कभी भी किसी को न बताएं। संदिग्ध संदेशों का स्क्रीनशॉट लेकर जिला जनसंपर्क कार्यालय, स्थानीय पुलिस या साइबर सेल को तुरंत सूचित करें।जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की भ्रामक गतिविधि की सूचना प्रशासन को दें, ताकि ऐसे फर्जी तत्वों पर शीघ्र कार्रवाई की जा सके।
