श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज झारखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर समाहरणालय सभाकक्ष में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती ने 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय एस.जी.एफ.आई. एथलेटिक्स एवं कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाले साहिबगंज जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया।उपायुक्त ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएँ देते हुए कहा “आप सभी खिलाड़ी जिले और राज्य के गौरव हैं। अनुशासन, लगन और आत्मविश्वास के साथ खेल में भाग लें, निश्चित रूप से सफलता आपके कदम चूमेगी।”इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिले के खिलाड़ियों की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार द्वारा सिदो कान्हु स्टेडियम, साहिबगंज में संचालित आवासीय बालक/डे बोर्डिंग एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र एवं खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने “खेलो झारखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता” में शानदार प्रदर्शन किया एथलेटिक्स (बालक अंडर-14) – ओवरऑल चैंपियन एथलेटिक्स (बालक अंडर-17) – ओवरऑल उपविजेता कुश्ती (बालिका अंडर-14) – राज्य चैंपियन कुश्ती (बालक अंडर-17) – राज्य उपविजेता राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता हेतु चयनित खिलाड़ी एथलेटिक्स अंडर-14 (इंदौर, मध्य प्रदेश | 1–4 दिसम्बर 2025)संतोष मुर्मू (लॉन्ग जंप, रिले)आयुष कुमार (80 मी. हर्डल्स, रिले)विशाल कुमार (डिस्कस)सन्नी कुमार (शॉट पुट)राज्य टीम के मुख्य कोच: योगेश यादव अंडर-17 (लखनऊ | 13–17 दिसम्बर 2025)परमा हांसदा (100 मी., रिले)इमानुएल किस्कू (80 मी. हर्डल्स, रिले)पृथ्वी राज मंडल (जेवलिन)जमशेद अंसारी (5000 मी. वॉक)प्रेमचंद मुर्मू (हैमर थ्रो)अंडर-19 (भिवानी, हरियाणा | 26–30 दिसम्बर 2025)क्रांति कुमारी (क्रॉस कंट्री दौड़) कुश्ती अंडर-14 (नई दिल्ली | दिसम्बर 2025) आर्या कुमारी, सीता कुमारी, सीमा हेंब्रम, छोटी कुमारी, काजल कुमारी, वैष्णवी कुमारी, प्रिंस कुमार अंडर-17 (बलिया, उत्तर प्रदेश | दिसम्बर 2025)ऋषि कुमार, अंकुश कुमार, सोनू कुमार अंडर-19 (गोरखपुर, उत्तर प्रदेश | 30 नवम्बर – 5 दिसम्बर 2025)राजू कुमार, नीरज कुमार इस अवसर पर एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के कोच योगेश यादव, कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के कोच प्रकाश सिंह बादल, संबंधित पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *