उपायुक्त हेमंत सती ने योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का दिया निर्देश।

श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन योजना की प्रगति की समीक्षा की। इस योजना के अंतर्गत दो गाय योजना, पाँच गाय योजना, दस गाय योजना तथा पचास गाय योजना के तहत लाभुकों के बीच गायों के वितरण की अद्यतन स्थिति पर विस्तृत जानकारी ली गई।उपायुक्त ने निर्देश दिया कि दो गाय योजना एवं पाँच गाय योजना को शत-प्रतिशत लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण किया जाए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को इस योजना का लाभ मिल सके।इसके साथ ही उपायुक्त ने विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में संचालित बकरा विकास योजना, सूकर वितरण, बत्तख चुजा वितरण तथा अन्य पशुपालन योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा लाभुक चयन प्रक्रिया को त्वरित गति से पूरा किया जाए।बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह, गव्य विकास पदाधिकारी राम सरिक प्रसाद सहित विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
