
श्रीकांत दास / विशाल विचार
राजमहल साहिबगंज राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय नीलकोठी स्थित बाबूलाल नंदलाल बोहरा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पटेल सेवा संघ के बैनर तले देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनंत राय, डॉ. इंद्रदेव राय एवं गगन बापू ने सरदार पटेल के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन, उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान तथा एकता के प्रति उनके अदम्य संकल्प पर प्रकाश डाला।अनंत राय ने कहा कि “हमें सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाना चाहिए।”डॉ. इंद्रदेव राय ने अपने संबोधन में बताया कि “देश की आज़ादी से लेकर रियासतों के एकीकरण तक, सरदार पटेल की भूमिका अद्वितीय रही। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को आत्मसात करें और समाज को एक सूत्र में बांधें।”वहीं गगन बापू ने कहा कि “सरदार पटेल की जयंती को हम एकता दिवस के रूप में मनाते हैं। आपसी भेदभाव मिटाकर संगठित होकर ही हम समाज और देश को आगे बढ़ा सकते हैं।”इस अवसर पर संजय कुमार झा, श्वेता रानी, मिश्री प्रसाद मंडल, मनोज कुमार, स्नेहा कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

