जिला कांग्रेस कार्यालय में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेताओं को किया गया सम्मानित।

श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय, साहिबगंज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले भर से कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति, संगठनात्मक एकता और कांग्रेस की ऐतिहासिक विरासत की झलक देखने को मिली।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन से हुई। इसके उपरांत जिला कांग्रेस अध्यक्ष मो. बरकतउल्ला खान द्वारा पार्टी का झंडोत्तोलन किया गया। झंडारोहण के पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों ने एक स्वर में “विजय विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा” गीत गाकर उत्साह और जोश का प्रदर्शन किया।इसके बाद कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस की भूमिका तथा देशहित में दिए गए बलिदानों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतउल्ला खान ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस शुरू से ही देश की एकता, अखंडता और सामाजिक न्याय की आवाज रही है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में भी कांग्रेस सच्चाई, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने भाजपा की नीतियों पर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करें और कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव, बूथ-बूथ तक पहुंचाएं। संगठन को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया।स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस की परंपरा के अनुसार वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस क्रम में प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली, जिला सचिव मंगल पासवान एवं वरिष्ठ कांग्रेसी ओम प्रकाश साह को जिला अध्यक्ष द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के बीच कंबल का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनुकूल मिश्रा, मुर्शाद अली, मो. कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, सरफराज आलम, नित्यानंद गुप्ता, हीरालाल साह, भोला महतो, राम सिंगर ओझा, यमुना दास, दिलीप गुप्ता, मो. सलाउद्दीन, ओम प्रकाश, मंगल पासवान, रिजवान अली, सतीस पासवान, देवराज सिंह, अली कुरैशी, अब्दुल अंसारी, जाहिद खान, मो. मेराजुद्दीन, अनिल पांडे, परवेज आलम, रणजीत टुडू, अनंतलाल भगत, नेहाल अख्तर, शारिक रब्बानी, संतोष झा, निताई सरकार, मो. रहीम, मो. रिजवान, नसीम अंसारी, मो. सलीम, जवाहर सिंह, आरिफ अली, मो. लुकमान, चंद्रभूषण ओझा, समीम अंसारी, सद्दाम हुसैन, मो. शमशाद, नौशाद अंसारी, दिलीप कुमार, नवाब अंसारी, अल्ताफ हुसैन, अजय चौधरी, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, मो. निहाल, राजाउद्दीन अंसारी सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *