सुमन कुमार दत्ता /विशाल विचार

पाकुड़ :-झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव तनवीर आलम आज पाकुड़ कांग्रेस कार्यालय पहुँचे, जहाँ उनकी उपस्थिति में पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार सरकार ने की।बैठक में विशेष रूप से “वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान” की प्रगति की समीक्षा की गई। जिन पंचायत समितियों ने अब तक हस्ताक्षर अभियान के तहत प्रतिलिपियाँ जमा नहीं की हैं, उन्हें शीघ्र ही जिला कांग्रेस कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्षों एवं विभिन्न प्रखंड पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि:
“जब भी मैं पाकुड़ का दौरा करता हूँ, जनता की समस्याओं से सीधे रूबरू होता हूँ और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहता हूँ। आज भी अनेक जनसमस्याओं को सुना गया है, जिनका समाधान शीघ्र कराया जाएगा।”

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तनवीर आलम के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

TanveerAlam #PakurCongress #JharkhandPolitics #VoteChoriHastaksharAbhiyan #CongressMeeting #जनसंपर्क #राजनीति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *