श्रीकांत दास / विशाल विचार

राजमहल साहिबगंज।राजमहल पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिनांक 4 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, साहिबगंज को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि राजमहल थाना कांड संख्या 510/25, दिनांक 4.12.2025, धारा 303(2) बी.एन.एस. में चोरी की गई बाइक का आरोपी पिंटू सरकार उर्फ पिंटू मंडल,निवासी उधवा, कोयला बाजार, राजमहल थाना क्षेत्र में घूम रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने बिना देर किए कोयला बाजार में दबिश दी और आरोपी पिंटू सरकार उम्र लगभग 22 वर्ष, पिता निरंजन सरकार मंडल को हिरासत में ले लिया।पूछताछ में किया चोरी का स्वीकारोक्ति पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ किए जाने पर पिंटू ने बाइक चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया।उसके निशानदेही पर पुलिस टीम ने चोरी की गई बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल के सभी पुर्जे बरामद किए। पहचान छुपाने के लिए बाइक के विभिन्न कलपुर्जे अलग-अलग स्थानों पर रखे गए थे।बरामद बाइक की पहचान चेसिस नंबर से की गई। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि इस चोरी को उसने राधानगर थाना क्षेत्र के उधवा भूदेव टोला निवासी दिलीप शर्मा के घर को निशाना बनाकर अंजाम दिया था।

बरामद सामग्री छापामारी दल ने निम्नलिखित बाइक पार्ट्स बरामद किए चोरी की गई बाइक का शॉकर,चेसिस,दोनों चक्के,टंकी,वाइजर,हेडलाइट,सीट,साइलेंसर,चेन कवर,साइड गार्ड सहित अन्य कलपुर्जे।सभी सामान आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुए।अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रियाएँ पूरी करते हुए आरोपी पिंटू सरकार उर्फ पिंटू मंडल को विधिवत गिरफ्तार किया और शुक्रवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

छापामारी टीम में शामिल अधिकारी राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी पु.अ.नि. महादेव उरांव, स.अ.नि. बृजनंदन चौधरी, स.अ.नि. दिवान कुमार निराला सशस्त्र बल: आ. 146 दीपक कुमार, आ. 220 राजाराम महतो अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे ।

अपराध इतिहास भी आया सामने पुलिस के अनुसार पिंटू सरकार का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ राधानगर थाना में दर्ज प्रमुख मामले

  1. कांड संख्या 349/2025, दिनांक 26.08.2025 धारा 329(4)/305 भादवि
  2. कांड संख्या 149/2021, दिनांक 28.01.2021धारा 25(1B)(A)/26/35, आर्म्स एक्ट
  3. कांड संख्या 208/2022, दिनांक 10.04.2022 धारा 372/373/290/34 भादवि एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम
  4. कांड संख्या 15/2023, दिनांक 26.03.2023 धारा 457/380 भादवि
  5. कांड संख्या 153/2023, दिनांक 21.02.2023 धारा 341/323/325/379/354 भादवि
  6. कांड संख्या 47/2023, दिनांक 30.11.2023 धारा 392 भादवि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *