
श्रीकांत दास / विशाल विचार
बरहरवा साहिबगंज। बरहरवा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय, राजमहल रोड (बसीर गैरेज) स्थित परिसर में मंगलवार को कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी का जन्मदिन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकतुल्लाह खान ने किया, जबकि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि तनवीर आलम ने सोनिया गांधी के चित्र के समक्ष केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशियाँ साझा कीं और सोनिया गांधी के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन, सादगी, त्याग तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।ठंड के मौसम को देखते हुए कांग्रेस परिवार की ओर से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की और इस मानवीय पहल के लिए कांग्रेस नेताओं का आभार जताया।नेताओं ने सोनिया गांधी के योगदान को किया याद अपने संबोधन में मुख्य अतिथि तनवीर आलम ने कहा “सोनिया गांधी ने भारतीय राजनीति में सादगी, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति की मिसाल पेश की है। उनका जीवन हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।

वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा “सोनिया गांधी त्याग और सेवा की प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने हमेशा संविधान की मर्यादा, देश की एकता और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। उनका नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है।”कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी कमल आर्य, मो. नसीरुद्दीन, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, नेहाल अख्तर, थॉमस रॉबर्ट, भोलानाथ महतो, मिथुन मंडल, निताई सरकार, मनोज घोष, रंजीत भंडारी, शरीक रब्बानी, छोटे लाल रामानी, आलमगीर मंसूरी, राजू, आफताब आलम, बिष्णु मॉल, अजीत कुमार रॉय, दीपक महतो, राजू महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
