उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने तैयारियों की समीक्षा की, जन शिकायत कोषांग की भी हुई बैठक।

श्रीकांत दास / विशाल विचार

चतरा, आगामी झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर चतरा जिले में 11 नवंबर से 15 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री की अध्यक्षता में तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और आमजन व छात्र-छात्राओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों में भी स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।कार्यक्रमों की रूपरेखा:11 नवंबर: सुबह 7 बजे समाहरणालय परिसर से कुल्लू मोड़ तक ‘रन फॉर झारखंड’ कार्यक्रम का आयोजन।12 नवंबर: जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम।13 नवंबर: समाहरणालय से भेरी फॉर्म तक साइकिल रैली, साथ ही पेंटिंग, रंगोली, क्विज व खेलकूद प्रतियोगिताएं।14 नवंबर: वाल पेंटिंग कार्यक्रम।15 नवंबर: मुख्य समारोह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा।बैठक में जन शिकायत कोषांग से संबंधित मामलों की समीक्षा भी की गई। उपायुक्त ने जन शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन पर बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *