विधायक प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी सुलभ एवं स्वास्थ्य सुविधा।

श्रीकांत दास / विशाल विचार
उधवा (साहिबगंज)।उधवा प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल के समीप शुक्रवार को सैटेलाइट होम्यो क्लीनिक का विधिवत उद्घाटन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। क्लीनिक का उद्घाटन राजमहल विधायक के प्रतिनिधि मोहम्मद मारूफ उर्फ गुड्डू ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद मारूफ गुड्डू ने कहा कि सैटेलाइट होम्यो क्लीनिक की शुरुआत से उधवा प्रखंड एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि अब मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों और अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे उनका समय, श्रम और आर्थिक बोझ कम होगा। यह पहल क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम है।वहीं, क्लीनिक के संस्थापक रफीकुल आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि सैटेलाइट होम्यो क्लीनिक में अनुभवी होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. मेरी खातुन द्वारा मरीजों का नियमित रूप से उपचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्लीनिक में सामान्य रोगों के साथ-साथ जटिल बीमारियों का भी होम्योपैथिक पद्धति से प्रभावी इलाज किया जाएगा। क्लीनिक सप्ताह में पांच दिन नियमित रूप से खुला रहेगा, जिससे मरीजों को निरंतर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार की सुविधा मिल सकेगी।इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली, प्रखंड सचिव विश्वजीत मंडल, प्रखंड उपाध्यक्ष भैय्या किस्कू, केंद्रीय समिति सदस्य एखलाकुर रहमान, कीनू सोरेन, राजमहल नगर अध्यक्ष मो. आजाद, जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारिक सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।उपस्थित सभी लोगों ने सैटेलाइट होम्यो क्लीनिक के उद्घाटन को क्षेत्र के लिए जनहितकारी एवं सकारात्मक पहल बताते हुए इसके सफल, सुचारू एवं दीर्घकालीन संचालन की शुभकामनाएं दीं।
