
श्रीकांत दास / विशाल विचार
राजमहल साहिबगंज राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा से मंगलवार को साहिबगंज के सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान उनके राजमहल स्थित आवासीय कार्यालय में मिले। इस दौरान राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल, प्रखंड स्तरीय अस्पतालों तथा ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा हुई।विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों, अनुमंडल मुख्यालय तथा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएँ सुचारू रूप से चलना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने की बात कही कि झारखंड सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचे।बैठक में राजमहल अस्पताल की चारदीवारी निर्माण, दंत चिकित्सक एवं महिला चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उधवा के नवनिर्मित भवन तक पहुँचने हेतु सड़क निर्माण की आवश्यकता पर चर्चा की गई। इस संबंध में विधायक ने दूरभाष पर अंचल अधिकारी उधवा को पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क कर मार्ग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया विधायक ने कहा कि अनुमंडल अस्पताल के पुराने भवन को तोड़कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए अस्पताल भवन के निर्माण पर भी योजना बनाने की जरूरत है, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर उपचार मिल सके।मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू भी उपस्थित थे।
