कुल 20 पदक जीते | बालक अंडर-14 वर्ग में ओवरऑल विजेता, अंडर-17 में उपविजेता।

श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज रांची स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोराबादी में 30 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा आयोजित खेलो झारखंड राज्य स्तरीय स्कूली एस.जी.एफ.आई. एथलेटिक्स प्रतियोगिता में साहिबगंज जिले के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 20 पदक (06 स्वर्ण, 08 रजत, 06 कांस्य) जीते।साहिबगंज जिले की टीम ने बालक अंडर-14 वर्ग में 21 अंकों के साथ ओवरऑल विजेता तथा बालक अंडर-17 वर्ग में 27 अंकों के साथ उपविजेता का खिताब हासिल किया।झारखंड के बेस्ट एथलीट आयुष कुमार (अंडर-14) – 862 अंकों के साथ एमानुएल किस्कू (अंडर-17) – 964 अंकों के साथ स्वर्ण पदक विजेता संतोष मुर्मू – लंबी कूद (अंडर-14) आयुष कुमार – 80 मीटर हर्डल्स (अंडर-14) एमानुएल किस्कू – 110 मीटर हर्डल्स (अंडर-17) पृथ्वीराज मंडल – जेवलिन थ्रो (अंडर-17) प्रेमचंद मुर्मू – हैमर थ्रो (अंडर-17) युवांश देव – ऊंची कूद (अंडर-19) रजत पदक विजेता सन्नी कुमार – शॉट पुट (अंडर-14) विशाल कुमार – डिसकस थ्रो (अंडर-14) क्रांति कुमारी – क्रॉस कंट्री (अंडर-19) जमशेद अंसारी – 5000 मीटर पैदल चाल (अंडर-19)4×100 मी. रिले (अंडर-14) – संतोष मुर्मू, सक्षम कुमार, विशाल कुमार, आयुष कुमार 4×100 मी. रिले (अंडर-17) – परमा हांसदा, चंदन रजवार, एमानुएल किस्कू, गौतम महतो 4×100 मी. रिले (बालिका अंडर-19) – चुमकी कुमारी, मेरी बास्की, नंदनी कुमारी, क्रांति कुमारी 4×100 मी. रिले (बालिका अंडर-14) – शांति बेसरा, रूचि कुमारी, बेबी कुमारी, रौशनी कुमारी कांस्य पदक विजेता संतोष मुर्मू – लंबी कूद (अंडर-14) सक्षम कुमार – ऊंची कूद (अंडर-14) जमादार केरई – ऊंची कूद (अंडर-17) चंदन रजवार – ट्रिपल जंप (अंडर-17) 4×400 मी. रिले (अंडर-17) – शामू मरांडी, अमित कुमार, एमानुएल किस्कू, कृष्णा कुमार माही कुमारी – ट्रिपल जंप (बालिका अंडर-17) प्रशिक्षक एवं प्रबंधन दल साहिबगंज के आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक योगेश यादव के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साथ ही डे बोर्डिंग प्रशिक्षक अशोक साहनी एवं मनोज कुमार, टीम मैनेजर एवं खेल शिक्षकों बमबम कुमार, बिरेंद्र कुमार, सुनील किस्कू, नीतीश दास, अरुण दास, दीपक कुमार, अन्ना सोरेन, प्रियंका कुमारी, लूसी कुमारी, जुली मुर्मू का भी योगदान सराहनीय रहा।जिला प्रशासन की शुभकामनाएँ इस शानदार उपलब्धि पर उपायुक्त हेमंत सती, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा, आईटीडीए निदेशक संजय कुमार, अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा, तथा जिला खेल पदाधिकारी सह शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष सहित जिले के खेलप्रेमियों ने सभी विजेताओं और प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई दी।


